हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अलजज़ीरा टीवी के हवाले से डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अपने सभी उद्देश्यों को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने ईरान पर आक्रमण की उपलब्धियों का बखान करते हुए फिर से अजीबोगरीब बातें कहीं और दावा किया कि ईरान की सरकार बदल गई है।
ट्रंप ने यहां तक कहा कि अमेरिका ने ईरान को पाषाण युग में वापस धकेल दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने निराधार दावों को जारी रखते हुए कहा,ईरान में हमारा मिशन थोड़े ही समय में समाप्त हो जाएगा, दो से तीन हफ्तों में हम ईरान छोड़ देंगे और हो सकता है कि उससे पहले ही हम समझौते पर पहुंच जाएं।
ट्रंप ने आगे कहा,भले ही कोई समझौता न हो, हम सैन्य अभियान समाप्त कर देंगे। अमेरिका समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना भी युद्ध रोक देगा।
आपकी टिप्पणी